उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर परिवहन विभाग ने धरासू बैंड, चिन्यालीसौड़ और ब्रह्मखाल मे इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए इलेक्ट्रिक स्टेशनों का सर्वे कर स्थान चयनित किये हैं। परिवहन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर मून वैनर्जी के बताया कि यात्रा मार्गों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक प्वाइंट स्टेशन बनाये जायेंगे ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार यात्रा मार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहन के संचालन पर जोर दे रही है ताकि पहाड़ों पर पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके। इसी तैयारी को लेकर परिवहन विभाग तीव्र गति के साथ सर्वे में जुट गया है।















