राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को ये दिए निर्देश

0
123

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आगामी 29 दिसम्बर से  राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ की शुरुआत होने जा रही है। इस आयोजन को लेकर खेल मंत्री Rekha Arya ने स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए खुशी कि बात है कि न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर से होते हुए अब राज्यस्तर पर आयोजित होने जा रहा है। आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करें।

LEAVE A REPLY