रद्द नहीं होंगे पीएम मोदी के कार्यक्रम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं करेंगे उद्घाटन

0
118

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया , लेकिन उसके इसके बावजूद लोगों की तरफ से यह साफ कर दिया कि कोई भी सरकारी काम को रद्द नहीं किया जाएगा पीएम मोदी इसे अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

बता दे पीएम मोदी राज्य में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए यहां आने वाले थे।

परियोजनाओं में जोका-एस्पलेनैड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) के जोका-तारातला खंड का उद्घाटन और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना शामिल है।

जोका-तारातला 6.5 किलोमीटर के छह स्टेशनों वाले खंड का निर्माण 2,475 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है।

इस परियोजना के उद्घाटन से कोलकाता के दक्षिणी भागों जैसे सरसुना, डाकघर, मुचिपारा और दक्षिण 24 परगना के यात्रियों को अत्यधिक लाभ मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY