प्रदेश में नव वर्ष की धूम है। लोगों ने वर्ष 2023 का स्वागत उल्लास और उमंग के साथ किया। राज्य के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहीं पर्यटकों स्थलों पर सैलानियों का पहुंचना जारी है। इस बीच राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। #राज्यपाल ने कहा कि यह नव वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और शांति का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि हमें मिलकर नई सोच, नई ऊर्जा और नई आशा के साथ देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करना होगा। #मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















