प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 जनवरी को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे

0
118

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 जनवरी को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। ये मासिक रेडियो कार्यक्रम की 97वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में संबोधित किए जाने वाले विषयों पर लोगों से उनके विचार साझा करने को कहा है।

लोग नमो ऐप या माइगोव ओपन फोरम में अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। वे टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 के जरिए भी प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन लाइनें 29 जनवरी तक खुली रहेंगी। लोग 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस में प्राप्त लिंक के जरिए सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं।

LEAVE A REPLY