उत्तराखंड: मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में आई गिरावट

0
105

प्रदेश के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में पिछले कई समय से शीतलहर को देखा जा रहा है साथ ही कोहरे का काफी असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में कमी देखी जा रही है। वही मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है । वही अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री के आसपास रहा है। इसके अलावा , राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की आशंका जताई है। वही मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को मौसम में थोड़ा बदलाव होने का अनुमान है। वही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अधिक होने की संभवान रहेगी। इसका कुछ हद तक असर उत्तराखंड में भी देखा जा सकता है वही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY