अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू

0
121

अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर में सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। इस बैच में 796 अग्निवीर शामिल हैं। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आई एस साम्याल ने बताया कि इन अग्निवीरों का प्रशिक्षण 1 जनवरी से शुरू हुआ और 6 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद इन्हें सेना की इकाइयों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों को ड्रिल और फिजिकल की ट्रेनिंग दी जा रही है। कमांडेंट ने बताया कि अगला बैच मार्च के महीने में शुरू होगा और 2023 के पहले हाफ में 1 हजार 150 अग्निवीर सेंटर में रिपोर्ट करेंगे।

बता दे अग्निपथ प्रशिक्षण प्रक्रिया 6 महीने तक चलेगी जिसके बाद वे आगे के प्रशिक्षण के लिए अपनी संबंधित इकाइयों को रिपोर्ट करेंगे। 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद, अग्निवीरों को सेवा में साढ़े तीन साल (3.5 साल) की अवधि के लिए भर्ती किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान, अग्निवीरों को स्किल गेन सर्टिफिकेट और वेल्डर, ड्राइवर, कारपेंटर आदि जैसे ट्रेडों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि अग्निवीर उच्च शिक्षा प्राप्त करता है तो अतिरिक्त क्रेडिट पॉइंट दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY