बद्रीनाथ व हेमकुंड यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं को हिमालय के दुर्लभ भोज वृक्ष की छाल से बने भोजपत्र पर चित्रित और लिखित सौवेनिर अपने साथ ले जाने का सौभाग्य मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर भोजपत्र पर बद्रीश धाम की आरती, बद्री विशाल के श्लोक, भोजपत्र की माला और कई तरह के चित्र और लिखित सौवेनिर तैयार कराए गए है। जिलाधिकारी ने कहा कि भोजपत्र का बडा ही पौराणिक और धर्मिक महत्व है। इसको देखते हुए पूर्व में विकास विभाग के माध्यम से जोशीमठ ब्लाक में एनआरएलएम समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुर्लभ भोजपत्र पर कैलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्वालुओं को भोजपत्र पर बने सौवेनिर अपने साथ ले जाने का मौका मिले और समूह की महिलाओं को इसका लाभ मिले। भोजपत्र पर आकर्षक चित्रित व लिखित सौवेनिर को देखते हुए जिलाधिकारी ने समूह द्वारा किए गए कार्याे की प्रशंसा भी की।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








