टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कल से तीन दिवसीय जी-20 बैठक शुरू होने जा रही है। यह बैठक “अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र“ विषय पर होगी। बैठक के लिए विदेशी प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिललिसा जारी है। देहरादून स्थित जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का पारम्परिक वाद्य यंत्रों और पहाड़ी टोपी पहनाकर राज्य की संस्कृति के अनुरूप तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। विदेशी मेहमान आज ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होकर दिव्य और आध्यात्म का अनुभव करेंगे। वहीं सम्मेलन के दौरान नरेंद्रनगर के ओणी गांव में विदेशी मेहमान पहाड़ के ग्रामीण परिवेश और मॉडल गांव का दीदार करेंगे। ऋषिकेश से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओणी गांव में करीब दस करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए गए हैं। गांव को उत्तराखंड की पारंपरिक शैली के मॉडल गांव के रूप में विकसित किया गया है।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा...
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...


/>



/>









