उत्तराखंड में ‘‘श्री_अन्न’’ उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तरकाशी जिले के सिरोर गांव में ‘‘लाइन_शोइंग’’ विधि से मंडुआ_की_बुआई की और गांव की महिलाओं को मंडुवे के बीज वितरित किए। मुख्यमंत्री ने गांव भ्रमण के दौरान गांव में फलदार पौधों का रोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श और सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा। इस बीच उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








