उत्तरकाशी जिले में ज्ञानसू से बसूंगा सड़क मार्ग तक आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान में करीब 21 बोरे कूड़ा एकत्र किया गया, जिसे उचित निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद बड़ाहाट को सुपुर्द किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिले में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के साथ ही आस-पास के वातावरण को साफ सुथरा रखने और प्लास्टिक व अन्य जैविक, अजैविक कचरे के निस्तारण से सम्बंधित कानूनों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान ने कहा कि आगामी 18 जून तक जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा...
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...


/>


/>









