मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित पंच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ में शामिल होकर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी की। इस अवसर पर उन्होंने ‘मां वाराही धाम की वेबसाइट’ को लॉन्च किया व हीरा वल्लभ जोशी द्वारा लिखित ‘श्री वाराही मंदिर देवीधुरा’ पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक दृढ़ संकल्प से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज यहां तक पहुंची है। आज ही के दिन प्रधानमंत्री जी के द्वारा योग को पूरे विश्व स्तर पर पहचान दिलाई गई और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून 2015 को योग दिवस मनाने की घोषणा की।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















