मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। श धामी ने आज देहरादून स्थित राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण कर प्रदेश भर में जारी भारी बारिश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भारी बारिश की संभावना वाले जिलों के साथ परस्पर संवाद और समन्वय बनाकर रखें, ताकि आपातकाल की स्थितियों से समय रहते निपटा जा सके। मुख्यमंत्री ने लोगों को पुनर्वास करने की स्थिति में प्रत्येक जिले में पर्याप्त मात्रा में रैन बसेरा, स्वास्थ्य, पुलिस, एस.डी.आर.एफ कर्मियों और राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार, पिथौरागढ़ और चमोली के जिलाधिकारियों से फोन से वार्ता कर वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हरिद्वार शहर के विभिन्न इलाकों में हो रहे जलभराव की स्थिति से जल्द निपटने के जिलाधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील सीमांत क्षेत्र चमोली और पिथौरागढ़ में भी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















