जी-20 बुनियादी ढांचा कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक कल से टिहरी के नरेन्द्रनगर में शुरू होगी। टिहरी जिला प्रशासन ने बैठक के प्रस्तावित स्थान और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। बैठक के लिए विदेशी प्रतिनिधियों का देहरादून पहुंचने का सिलसिला जारी हैं। उनका तिलक, फूलों की माला और राज्य के पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-दमो पर स्थानीय नृत्य प्रस्तुति के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में देश के आधारभूत ढांचे से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा होगी। विदेशी प्रतिनिधि ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे और उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि नैनीताल के रामनगर और टिहरी के नरेंद्र नगर में जी-20 की दो बैठकें पहले सफलता पूर्वक संपन्न हो चुकी हैं।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








