मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखण्ड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड के विकास में सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशु चिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पशुपालकों व पशुधन हेतु संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए स्वीकृत योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वीकृत बजट की शेष धनराशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री रूपाला ने मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






