राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में एक समारोह में 2023 के भूमि सम्मान पुरस्कार प्रदान किये। ये पुरस्कार डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के प्रमुख घटकों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले नौ राज्य सचिवों और 68 जिला कलैक्टरों को प्रदान किये गए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भू-रिकॉर्डों के डिजिटलीकरण का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी और लोग सरकारी कार्यक्रमों का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि डिजिटल इंडिया देश में जीवन की गुणवत्ता बढाने में योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का विस्तार हुआ है और आज दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में हो रहे हैं।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















