मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि सरकार हर गरीब व्यक्ति को घर दिलाने के लिये संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीबों को घर मुहैया कराकर राज्य सरकार, समाज के हर व्यक्ति को सशक्त बनाने का काम कर रही है। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री धामी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार समर्पित है। भाजपा सरकार को गरीबों की सरकार बताते हुये उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के 317 आवासों का लोकार्पण किया गया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर में कुमाऊँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






