आज राष्‍ट्रीय प्रसारण दिवस, बॉम्‍बे स्‍टेशन से एक निजी कंपनी -इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के तहत पहला प्रसारण हुआ था

0
100

आज राष्‍ट्रीय प्रसारण दिवस है। वर्ष 1927 में इसी दिन बॉम्‍बे स्‍टेशन से एक निजी कंपनी -इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के तहत पहला प्रसारण हुआ था। आठ जून 1936 को इंडियन स्‍टेट ब्रॉडकास्टिंग सेवा को ऑल इंडिया रेडियो नाम दिया गया। अगस्‍त 1937 में केन्‍द्रीय समाचार संगठन अस्तित्‍व में आया। इसी वर्ष ऑल इंडिया रेडियो को संचार विभाग के तहत लिया गया और चार वर्ष बाद यह सूचना और प्रसारण विभाग के अंतर्गत आ गया। इसके अगले वर्ष केन्‍द्रीय समाचार संगठन को दो संभागों में बांटा गया – समाचार सेवा प्रभाग (एनएसडी) और विदेश सेवा प्रभाग (ईएसडी)। 1956 में लोक प्रसारक को आकाशवाणी नाम दिया गया। लोकप्रिय फिल्‍म संगीत के विख्यात विविध भारती सेवा की शुरूआत 1957 में हुई।

वर्ष 1927 से ही रेडियो देशवासियों के जीवन का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहा है और बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय सूत्र वाक्‍य के साथ व्यापक रूप से सूचना, शिक्षा और मनोरंजन प्रदान कर रहा है।

LEAVE A REPLY