मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सघन मिशन इंद्रधनुष – पांच दशमलव शून्य को सफल बनाने के लिये संबंधित विभागों को आपसी सांमजस्य बनाकर काम करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में टीकाकरण से छूटे बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा है। देहरादून में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायती राज और शिक्षा विभाग के साथ ही स्थानीय निकाय अपने स्तर पर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने टीकाकरण के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के लिये व्यापक प्रचार प्रसार करने को भी कहा। गौरतलब है कि सघन मिशन इंद्रधनुष – पांच दशमलव शून्य के लिए तीन चरण में टीकाकरण किया जाएगा। पहला चरण 7 से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितम्बर तक और तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















