मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान 5.0 का पहला चरण आज से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। राजधानी देहरादून में टीकाकरण अभियान की शुरूआत महात्मा गांधी शताब्दी चिकित्सालय से की गई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभियान की सफलता के लिये सभी जिलों ने पहले से ही टीकाकरण के लिये बच्चों को चिन्ह्ति किया है। गौरतलब है कि पहली बार टीकाकरण का ऑनलाइन पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। टीकाकरण के बाद डिजिटल टीकाकरण कार्ड तैयार किये जायेंगे जो पोर्टल में सुरक्षित रहेगा और उसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकेगा। मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का पहला चरण आज से 12 अगस्त तक चलेगा।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















