उत्तराखंड में टमाटर और सब्जियों के दामों में आई अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन व्यापारियों की मुनाफाखोरी पर नियंत्रण लगाने की कवायद में जुट गया है। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन अब रोजाना टमाटर और सब्जियों की रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करने लगा है। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। फुटकर में टमाटर और सब्जियों को मनमाने दामों में बेचा जा रहा हैं। इसको नियंत्रित करने के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, निरंजनपुर सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने बताया कि मंडी में टमाटर पच्चीस रूपए से लेकर पचपन रूपए किलो के भाव थोक में दिया जा रहा है। साथ ही अन्य सब्जियों के दाम भी अब नियंत्रित हैं।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






