प्रदेश सरकार ने देहरादून रजिस्ट्री कार्यालय में हुई अनियमितताओं पर उप निबंधक को निलंबित कर दिया है। आज महानिदेशक निबंधक ने निलंबित आदेश जारी कर यह जानकारी दी है। जारी आदेश में लिखा गया है कि उप निबंधक रामदत्त मिश्र की ओर से सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता से अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जमीनों में गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ खख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आगे भी जमीन धोखाधड़ी करने वाले पर इस तरह कठोर निर्णय लिए जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में श्री धामी ने कहा कि लंबे समय से जमीनों में धोखाधड़ी की शिकायत आ रही थी। इसको लेकर उन्होंने देहरादून स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया था और कई खामियां पाई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी समिति बनाई गई है। जांच में दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा...
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...


/>



/>









