पीएम मोदी ने आज उत्तराखंड दौरे में हैं। पीएम मोदी ने ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया है और इसके साथ ही उन्होंने एम्स से वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार बेहतर कार्य कर राही है। केंद्र की सरकार भी प्रदेश सरकार की पूरी तरह मदद करने के लिये तत्पर तैयार हो गई है । वही उत्तराखंड अगले तीन चार सालों में गठन के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। भाजपा सरकार का डबल इंजन प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है । इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन समाप्त किया और सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मंच से चले गए।
















