भारत और डेनमार्क ने आपसी सहयोग बढ़ाने के चार समझौतों पर आज हस्ताक्षर किए

0
173

भारत और डेनमार्क ने आपसी सहयोग बढ़ाने के चार समझौतों पर आज हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क प्रधानमंत्री मेट्टी फ्रेडेरिक्‍सन ने आज नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद इन समझौते पर हस्‍ताक्षर हुए।

वार्ता के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और डेनमार्क ने महामारी के दौरान भी सहयोग जारी रखा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले हुए वर्चुअल समिट में दोनों देशों ने हरित कार्यनीतिक साझेदारी का ऐतिहासिक फैसला लिया था। श्री मोदी ने कहा कि यह दर्शाता है कि भारत और डेनमार्क दोनों ही पर्यावरण के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश खाद्य सुरक्षा, शीतभंडारण व्‍यवस्‍था, खाद्य प्रसंस्करण, उर्वरक, मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्रों में नई भागीदारी शुरू की है। श्री मोदी ने बताया कि कृषि तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भी फैसला किया गया है ताकि क‍ृषि उत्‍पादकता में वृद्धि करके किसानों की आय बढ़ाई जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और डेनमार्क स्मार्ट जल संसाधन प्रबंधन और कुशल आपूर्ति श्रृंखला में भी तालमेल रखेंगे। उन्‍होंने कहा कि यह प्रसन्‍नता की बात है कि डेनमार्क अंतर्राष्‍ट्रीय सौर एलायंस का सदस्‍य बन गया है और इससे दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा मिली है।

LEAVE A REPLY