रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा किए बिना आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करना संभव नहीं है। भारतीय तटरक्षक गार्ड के नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त रखने से सुरक्षा के साथ ही आर्थिक विकास की भी पक्की व्यवस्था हो जाती है।
रक्षा मंत्री ने बताया कि पहले जहां भारतीय तटरक्षक गार्ड के पास चार से छह नौकाएं थीं, वहीं अब उसके बेड़े में डेढ़ सौ से ज्यादा जहाज और 66 विमान हैं और भारतीय नौसेना की गिनती विश्व की श्रेष्ठतम नौसेनाओं में की जाती है।
















