मुख्यमंत्री ने चमोली के गोपेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का सरलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए

0
167

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज चमोली के गोपेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का सरलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को बने 21 साल हो गए हैं जब हम राज्य स्थापना के 25 वें वर्ष में होंगे तो उत्तराखंड देश का आदर्श राज्य होगा। इस बीच उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग में रामबारी से ग्राम सेम और चमोली बाजार से बगोली गांव तक मोटर मार्ग निर्माण एवं कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग से क्पीरी-किमोली मोटर मार्ग के डामरीकरण की घोषणा की। उन्होंने कारगिल शहीद श्री कृपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पज्याणा में और विकासखंड गैरसैण के न्याय पंचायत मुख्यालय रोहिडा में खेल मैदान निर्माण के साथ ही कई अन्य घोषणाएं की।

LEAVE A REPLY