उधम सिंह नगर के किच्छा में सिडकुल को दी गई 1 हजार एकड़ भूमि पर जल्द ही उद्योगों की स्थापना की जाएगी

0
146

उधम सिंह नगर के किच्छा में सिडकुल को दी गई 1 हजार एकड़ भूमि पर जल्द ही उद्योगों की स्थापना की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा विधानसभा में 8 करोड़ 50 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और 96 करोड़ 42 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अपग्रेड किया जाएगा और खुरपिया फार्म में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के निर्माण व ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने किच्छा में 10 किमी आंतरिक मार्गों का निर्माण और सामुदायिक केन्द्र व वृद्धाश्रम के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

LEAVE A REPLY