मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजबपुर खुर्द में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्वयं के लिए तो हर कोई कार्य करता है, परंतु जब दूसरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है और उस कार्य में जो संतुष्टि मिलती है वह बहुमूल्य है। जिसे नर सेवा अर्थात नारायण सेवा भी कहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हमारे राज्य को अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड शिक्षा के हब के साथ-साथ प्राकृतिक उत्पादों के हब के रूप में भी अपना स्थान बनाए। विश्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, श्री राजकुमार, मेयर सुनील उनियाल गामा, श्रीमती अनिता ममगाई, स्वामी चिन्मयानंद, अनुकृति गुसाईं रावत मौजूद रहे।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








