मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आंगनबाड़ी कार्यकत्री की चयन प्रक्रिया, आंगनबाडी राज्य पुरस्कार, तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार और नंदा गौरा योजना में नामांकन प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की लम्बित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। आज देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का पुनः शुभारंभ के दौरान उन्होंने ये घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार माँ का आंचल बच्चे की धूप-छांव से बचाव करता है, उसी प्रकार आंचल अमृत योजना बच्चों में कुपोषण को दूर करने में निश्चित रूप से सहायक होगा। योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 4 दिन निशुल्क फोर्टीफाइड मीठा और सुगंधित दूध मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों, महिलाओं, बहनों के लिए हर वह जरूरी योजना लाएगी जिससे उन्हें लाभ पहुंचाया जा सके।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








