राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्ति गुरमीत सिंह ने आज पौड़ी जिले में किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

0
130

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्ति गुरमीत सिंह ने आज पौड़ी जिले में किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पर्वतीय अंचल के उत्पादों की ब्रांडिंग किये जाने की आवश्यकता है और किसानों के उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों में समूहों की ओर से तैयार किये गए व्यंजनों का स्वाद लिया और महिलाओं से बातचीत करते हुए जाना कि प्रधानमंत्री ने जो योजनाएं संचालित की हैं, उनसे महिला सशक्त हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित माउन्टेन बाइकिंग रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस बीच राज्यपाल ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र से ही देश विश्वगुरु बनने में अग्रसर होगा।

LEAVE A REPLY