केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में दुर्घटनाग्रस्त

0
133

केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 6 लोगों के हताहत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय पुलिस, फायर व SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उत्तराखंड में प्रतिष्ठित केदारनाथ धाम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब केदारनाथ धाम से करीब दो किलोमीटर दूर गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जांच के आदेश दिए हैं।

केदारनाथ के पास गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की बहुत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई है. इस दुखद घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”तीर्थयात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर केदारनाथ से फाटा हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद SRDF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमों और स्थानीय पुलिस को दुर्घटनास्थल पर ले जाया गया है ।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, “केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम नुकसान की भयावहता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।”

उत्तराखंड एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में छह मौतों की पुष्टि की, जो टेकऑफ़ के कुछ मिनट बाद हुई थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम दुर्घटनाका कारण बना था ।

हेलिकॉप्टर का संचालन निजी फर्म – अयान एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। लिमिटेड – जो क्षेत्र में हेली सेवाएं प्रदान करता है। एक अधिकारी ने कहा, “प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दिल्ली स्थित आर्यन एविएशन से संबंधित वीटी-आरपीएन के रूप में पंजीकृत एक बेल 407 हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

घटनास्थल से मिले दृश्य में पूरे पहाड़ी क्षेत्र में मलबा फैला हुआ दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY