मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आज देहरादून के रायपुर में हरेला पर्व पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व हरेला संस्कृति व हरियाली के संगम का प्रतीक है, जो हमें सदैव प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है। वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी हरेला के अवसर पर देहरादून में पौधरोपण किया और कार्यकर्ताओं को फलदार पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत हरेला पर्व पर 6 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।















