मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले का शुभारम्भ किया

0
136

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारम्भ किया, कहा- जागेश्वर क्षेत्र का विकास मानस खंड विकास माला के तहत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने मानसखंड माला मिशन की शुरुआत की है। जिसके तहत सभी पौराणिक मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए एक वृहद कार्ययोजना बनाई गई है। इस मौके पर श्री धामी ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 60 लाख लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ मिला है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY