ऋषिकेश एम्स में तैनात नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े मोटरसाइकिल पर लगाई आग

0
144

एम्स ऋषिकेश मे तैनात नर्सिंग स्टाफ किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों लोगों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक की मोटरसाइकिल पर आग लगा दी।

यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। बता दे की एम्स ऋषिकेश में तैनात नर्सिंग स्टाफ के कुछ कर्मचारियों ने एक होटल में पार्टी रखी थी। पार्टी में कर्मचारियों ने जमकर शराब पी । जिसके बाद पार्टी में आए नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। मामला इतना बिगड़ गया कि एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी के की मोटरसाइकिल पर आग लगा दी। देर रात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि मामले को रफा-दफा किया जा रहा है।

वही अस्पताल प्रशासन ने भी इस बात पर चुप्पी साध ली है।।लेकिन इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने से पुलिस पर करवाई  का दबाव बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY