प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में दो सौ करोड़ टीके लगाये जाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीके लगाने वालों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा है कि टीकाकरण करने वालों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य सहायता कर्मचारियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। इस महीने की 17 तारीख को देश ने दो सौ करोड़ टीके लगाने का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...













