राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कल बृहस्पतिवार को होगी। मतगणना राष्ट्रीय राजधानी के संसद भवन परिसर में सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी। देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन, राज्य विधान सभाओं और अन्य निर्दिष्ट स्थलों पर सोमवार को मतदान हुआ था।
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हैं।













