प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 86 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

0
127

उत्तराखण्ड में आजादी के अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत सरकारी टीकाकरण केन्‍द्रों में 75 दिन का विशेष निशुल्‍क कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 86 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। जिसमें 9 लाख से अधिक बूस्टर डोज शामिल है। बता दें कि टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 18-59 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे सभी लाभार्थी जिन्हें दूसरी खुराक लिया और छह माह से अधिक समय हो गया हो, उनको सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक निशुल्क लगाई जा रही है।

यह खुराक आगामी 75 दिन तक उपलब्ध रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य पात्र वयस्कों के बीच कोविड टीके की एहतियाती खुराक लगाने की गति को तेज करना है।

LEAVE A REPLY