पीएम मोदी मन की बात में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे

0
135

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसम्‍बर को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 96वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री ने लोगों से उन विषयों के बारे में विचार आमंत्रित किये हैं जिन्‍हें मन की बात कार्यक्रम में उठाया जाना चाहिए।

लोग NaMo app या MyGov Open Forum पर अपने विचार भेजे जा सकते हैं। टोल फ्री नम्‍बर 1800-11-7800 पर भी डायल करके हिंदी या अंग्रेजी में संदेश रिकॉर्ड कराए जा सकते हैं। फोन लाइनें 23 दिसम्‍बर तक खुली रहेंगी। 1922 नम्बर पर मिस्ड कॉल देकर एस एम एस से लिंक प्राप्‍त होने पर भी सीधे प्रधानमंत्री तक सुझाव भेजे जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY