देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने आज सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया

0
130

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने आज सदर तहसील का औचक निरीक्षण करते हुए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सदर को तहसील में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए कार्मिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तहसील कार्यालय में आने वाली शिकायतों और प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें तथा पत्रावलीयों का ठीक प्रकार से रख-रखाव करें ताकि तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

LEAVE A REPLY