मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया

0
139

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया, कहा- प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से 2 अगस्त से सोशल मीडिया एकाउण्ट्स पर तिरंगा की प्रोफाइल फोटो और 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने देहरादून में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे और नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो।  प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए गए अभियान का लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है।

LEAVE A REPLY