अग्निपथ योजना के तहत गढ़वाल मंडल के 7 जिलों के लिए 19 से 31 अगस्त तक कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप स्थित बलवीर स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

0
132

अग्निपथ योजना के तहत गढ़वाल मंडल के 7 जिलों के लिए 19 से 31 अगस्त तक कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप स्थित बलवीर स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। पौड़ी के जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदण्डे ने आज भर्ती की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने बैठक में अधिकारियों को भर्ती स्थल पर तमाम व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से भर्ती के दौरान अभ्यार्थियों को दलालों से बचाने के लिए खुफिया टीमें तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कम से कम एक एंबुलेंस 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके।

LEAVE A REPLY