IPL में उत्तराखंड के तीन खिलाडियों का हुआ चयन

0
106

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग- 2023 के लिए उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सबसे पहले नाम आता है राजन कुमार का जिन्हे रॉयल चेलेंजर बंगलुरू (आरसीबी) ने 70 लाख रुपये में खरीदा है। उसके बाद स्वप्निल सिंह जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट ने लगभग 20 लाख रुपये में खरीदा है । वही आखिरी खिलाडी रणजी में खेल चुके आकाश मधवाल को मुंबई इंडियन ने इस साल भी रिटेन किया है। बता दे शुक्रवार को आईपीएल के अगले सीजन के लिए विभिन्न क्रिके खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। जिसमें इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाडी सैम कुरान को हैदराबाद की टीम ने 18.5 करोड़ में खरीदा।

बता दे उत्तराखंड के तीनों खिलाडियों मे से आकाश और स्वप्निल ओडिशा को रणजी में पटखनी देने वाली उत्तराखंड की टीम में शामिल रहे। वही उत्तराखंड के खिलाडियों के चुने जाने पर पूर्व रणजी खिलाड़ी और कोच गिरीश सिंह पटवाल ने बताया कि राजन और स्वप्रिल वीर
शौर्य अकादमी रुड़की में प्रेक्टिस करते हैं। वही इन दोनों खिलाड़ियों के मौजुदा कोच अवतार सिंह चौधरी,
अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधांशु गोयल ने उनके चयन पर खुशी जताई है और कहा इन दोनों
खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है

LEAVE A REPLY