मूसलाधार बारिश के चलते पचास से अधिक सड़क मार्ग अवरूद्ध

0
123

प्रदेश में जब से मॉनसून शुरू हुआ है तब से बारिश का आलम बना हुआ है पहाड़ मैं जहां लैंडस्लाइडिंग हो रही है वही मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है वही आज चमोली जिले में जोशीमठ ब्लॉक के हेलंग के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा आने का वीडियो सामने आया है। इस दृश्य को प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल फोन में कैद किया है। भूस्खलन में किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिले में मूसलाधार बारिश से कई ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरूद्ध हो गये हैं।

प्रदेश में लगातार बारिश और लैंडस्लाइडिंग से खासकर पहाड़ी इलाकों में सड़कों की कनेक्टिविटी पर काफी असर हुआ है बता दे पर्वतीय अंचल में मूसलाधार बारिश के चलते पचास से अधिक सड़क मार्ग अवरूद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार मार्गों को खोलने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाए गए हैं और बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

 

LEAVE A REPLY