स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने चंपावत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव खेतीखान में तिरंगा रैली निकाल कर लोगों को अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया। आईटीबीपी के जवानों, सरस्वती शिशु मंदिर और लीलाधरभट्ट विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय हर्ष देव ओली, अगस्त क्रांति के ध्वजवाहक दुर्गा दत्त ओली, पूर्णानंद जोशी, दयाराम ओली को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के क्षेत्र में सेनानियों के योगदान पर अपने विचार रखें व लोगों को तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर स्वतंत्रता सेनानियों के उतराधिकारियों व परिजनो को सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल की छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी गई है।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






