चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया

0
114

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के दूसरे चरण में प्रस्तावित कार्याे पर चर्चा करते हुए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दूसरे चरण में प्रभावित परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

इस बीच पहले चरण में मास्टर प्लान कार्याे का बेहतरीन ढंग से क्रियान्वयन पर जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी तथा ईओ नगर पंचायत बद्रीनाथ सुनील पुरोहित को मुख्य सचिव उत्तराखंड से प्रशस्ति मिला है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबधित अधिकारियों को शासन से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दे केंद्र सरकार की तरफ से उत्तराखंड के चार धामों का सौन्दर्यकरण और पुनर्निर्माण किया जा रहा  है इसके चलते  यहाँ पर हो रहे कार्यो को देखने के लिए समय समय अधिकारी निरक्षण लेते रह्ते है।

LEAVE A REPLY