इन जिलों में आज से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती शुरू

0
117

कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए अल्मोड़ा के रानीखेत में आज से अग्निपथ योजना के तहत  अग्निवीरों की भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती रैली 31 अगस्त तक चलेगी। 20 अगस्त को यानी आज पहले दिन अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के हजारों युवाओं ने ट्रेड्समैन पद के लिए भर्ती रैली में भाग लिया। जिला प्रशासन और अन्य संस्थाओं की ओर से भर्ती स्थल पर युवाओं के रहने, खाने और शौचालय आदि की सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं। इसके अलावा कुमाऊं मंडल के चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए 5 से 12 सितम्बर तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। साथ ही जिला प्रशासन भी भर्ती स्थल पर आने वाले युवाओं के लिए उचित व्यवस्थाएं जुटाने में लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY