मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया

0
125

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत व बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अतिरिक्त हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी।

LEAVE A REPLY