प्रदेश में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे

0
135

सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा  ने कहा है कि प्रदेश में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा देश के विभिन्न होटल व्यवसाय में कार्यरत हैं और सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवा अपने राज्य में रहकर रोजगार करें, जिससे पलायन को रोका जा सके। इसी कड़ी में आज सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में देहरादून में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन और विभागीय अधिकारियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से युवाओं को न्यूनतम छह माह की रोजगार गारंटी दी जायेगी व रोजगार के छह माह बाद संबंधित होटल नियोक्ता और कार्मिक के मध्य संबंधों के आधार पर रोजगार की प्रकृति निर्भर करेगी।

LEAVE A REPLY