मुख्यमंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

0
117

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देर रात विधायक उमेश शर्मा  के साथ रायपुर-थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों को हुए नुकसान आदि में और आवश्यक मदद राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके इस दिशा में भी कार्य योजना तैयार की जा रही है।

बता दे  कुछ दिन पहले मालदेवता में बादल फटा था जिसमे कई घर तबाह और मेरे गए इसके बाद से ही वहाँ बचाव कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY