अपने ही परिवार के पांच सदस्यों कर दी हत्या

0
122

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या का मामला सामने आया है। मृतकों में आरो‍पित की मां, पत्‍नी और तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्‍पताल भेजे गए हैं।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को मौत के घाट उतारा। वहीं आरोपित की एक बेटी अपनी बुआ के यहां गई थी, जो सुरक्षित है।मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ, बेटी दिव्यांग

आरोपित महेश कुमार उम्र 47 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश रानीपोखरी देहरादून के नागघेर में रहता है। यहां उसने काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था।

LEAVE A REPLY